"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खिरसाली पारा में जुए के अड्डे पर चांपा पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपयों का दांव, पुलिस ने दबोचा; 30 हजार 760 रुपये नकद सहित 52 पत्ती ताश जब्त

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 03 सितंबर 2026

जिले में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चांपा थाना पुलिस ने खिरसाली पारा नदी किनारे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआरियों के कब्जे और फड़ से 30 हजार 760 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक बोरी फट्टी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा जुआ का अड्डा
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा के खिरसाली पारा नदी किनारे कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को पकड़ लिया।
इन 12 लोगों पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनके नाम इस प्रकार हैं—
नीरज दास, निवासी भोजपुर, चांपा
विजय देवांगन, निवासी थाना चौक, चांपा
राजेश देवांगन, निवासी संजय नगर, चांपा
बबलू सेन, निवासी बेलदारपारा, चांपा
अरुण बघेल, निवासी बेरियर चौक, चांपा
प्रसाद मोहन, निवासी बिरगहनी चौक, थाना जांजगीर
विक्रम दास, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर
भावेश दास, निवासी संजय नगर, चांपा
रितेश मिरी, निवासी बरपाली चौक, चांपा
दीपक सिंह, निवासी राजापारा, चांपा
हीरा सहिस, निवासी बेरियर चौक, चांपा
जगदीश दास, निवासी बेरियर चौक, चांपा
30,760 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त
पुलिस ने सभी आरोपियों के फड़ और पास से कुल 30,760 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक नग बोरी फट्टी बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर सभी को मौके से गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की गई।
चांपा पुलिस की टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, संजय केवंट, राहुल सूर्यवंशी सहित थाना चांपा के पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More