"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अगर रिपोर्ट खराब मिली तो गिर जाएगी ममता सरकार?

वक्फ कानून को लेकर सबसे ज्यादा हिंसा पश्चिम बंगाल में हो रही है हिंसा करने वाले लोग सरकार का विरोध छोड़ हिन्दूओं को निशाना बना रहे हैं , जिसके चलते ममता बनर्जी सरकार की पूरे देश में किरकिरी हो रही है 

 

KPN 24 :- वक्फ संशोधन कानून को लेकर सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक हलचल है. पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद तो महाभारत का कुरुक्षेत्र बन चुका है. मुर्शिदाबाद में जमकर हिंसा हुई. खून-खराबे हुए. पूरा माहौल गरम है. हालांकि, बीएसफ ने मोर्चा संभाल लिया है. अब जमीनी हकीत का पता लगाने के लिए पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस मुर्शिदाबाद जा रहे हैं. मु्ख्यमंत्री ममता की गुजारिश को दरकिनार कर गवर्नर बोस मुर्शिदाबाद दौरे पर हैं. यहां वह जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे. वह मुर्शिदाबाद में लॉ एंड ऑर्डर का हाल देखेंगे. पीड़ितों से मिलेंगे. उनकी बातें सुनेंगे और हकीकत में क्या हुआ, अपनी आंखों से देखेंगे. मुर्शिदाबाद की आंखो-देखी पर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे. अगर उनकी रिपोर्ट में कानून-व्यवस्था में गंभीर खामियां पाई जाती हैं तो क्या होगा? क्या गवर्नर की खराब रिपोर्ट से ममता सरकार गिर सकती है?

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More