
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगांव में घटित युवती की अंधे कत्ल की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला क्षेत्र में सनसनी का विषय बना हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी
प्रवीण प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 28 वर्ष (मुख्य आरोपी) लव प्रकाश चंद्रा, पिता प्रहलाद चंद्रा, उम्र 32 वर्ष
केशव चंद्रा, पिता जवाहरलाल चंद्रा, उम्र 34 वर्ष
(तीनों निवासी – ग्राम बरगांव, थाना नवागढ़)
घटना का पूरा मामला
दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया गया तथा सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान मृतिका की पहचान 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई। थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर मामले को गंभीरता से जांच में लिया गया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय जांजगीर विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ एवं साइबर पुलिस टीम ने गहन विवेचना की।
जांच व गवाहों के कथनों के आधार पर सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई, तथा बाद में साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।
इस पर अपराध क्रमांक 39/2026 अंतर्गत धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
फरार मुख्य आरोपी पटना से दबोचा गया
विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा, जो घटना के बाद फरार हो गया था, को पटना (बैकुंठपुर), जिला कोरिया से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर: मृतिका का मोबाइल फोन
घटना के समय पहने गए कपड़े प्रयुक्त मोटरसाइकिल
को जप्त किया गया। साथ ही सहयोगी आरोपी लव प्रकाश चंद्रा एवं केशव चंद्रा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जुर्म स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को 28 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे (थाना प्रभारी नवागढ़),
सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा,आरक्षक माखन साहू, शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह,तथा थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, शिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा।










