"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस लाइन जांजगीर में 10 जून से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का हो रहा है आयोजन

KPN24 :- पुलिस जवानों को शारीरिक/मानसिक रूप से फिट रखने एवं क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए पुलिस लाइन जांजगीर में 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के दौरान पुलिस जवानों को नवीन कानून की जानकारी, सायबर अपराध, ई साक्ष्य, ई समंस, CCTNS के संबंध में, तथा VVIP, VIP ड्यूटी दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध एवं HHMD/DFMD के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन एवं वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी परिदृश्यों के अनुरूप उनके ज्ञान एवं कौशल के संवर्द्धन तथा उन्हें अपने कर्तव्यों के पालन हेतु शारीरिक एवं मानसिक तौर पर फिट बनाने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुये रिफ्रेशर कोर्स आयोजन कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस जवानों का क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए  पुलिस लाइन जांजगीर में 10 जून से 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कोर्स में प्रथम बैच में जिले के अलग अलग थाना/चौकियों से 30 आरक्षकों को शामिल किया गया है। रिफ्रेशर कोर्स के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कोर्स की विशेषताएं

कोर्स चार पीरियड में विभाजित

प्रतिदिन प्रथम पीरियड सुबह 06:30 बजे से 8:00 बजे तक योगाभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए समर्पित है।

मानसिक और शारीरिक फिटनेस कोर्स का उद्देश्य

पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का पालन कुशलतापूर्वक कर सकें।

विभागीय दायित्वों का निर्वहन

कोर्स के माध्यम से पुलिसकर्मियों को विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर काम कर सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More