
Kpn24.com रायपुर 20 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन से शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। माँ का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके जाने से जीवन में जो रिक्तता पैदा होती है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।
मुख्यमंत्री ने इस दुःखद घड़ी में योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
माँ के स्नेह और आशीर्वाद को बताया जीवन की अमूल्य धरोहर
मुख्यमंत्री साय के शोक संदेश में माँ के प्रति सम्मान, आत्मीयता और संवेदनाओं की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिली। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।










