"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिवराज को खूब भाए “जशप्योर” के उत्पाद।

KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर आऐ केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को “जशप्योर” ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से सुसज्जित टोकरी भेंट कर जशपुर की संस्कृति से परिचित कराया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ पर आएं हुए उनकी राज्य के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई छींद कांसा की टोकरी में डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, ग्रीन टी गिफ्ट पैकेट, टाऊ पास्ता, टाऊ महुआ कुकीज, महुआ गोंद लड्डू, रागी, मखाना लड्डू, महुआ से निर्मित च्यवनप्राश, शीरप, शहद ,चाय जैसे उत्पाद है। केन्द्रीय मंत्री जी ने जिज्ञासापूर्ण भाव से इन उत्पादों की जानकारी ली और आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित इन उत्पादों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। यह उत्पाद केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि समर्पण, स्वावलंबन और आदिवासी बहनों के परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को चरितार्थ करते हुए, हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर, आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More