"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 03 अप्रैल 2026

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, जबरन शादी और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रमोद निराला (21 वर्ष), निवासी अमरताल, थाना अकलतरा पिछले तीन वर्षों से जान-पहचान का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसके साथ प्रताड़ना करता था। 31 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी ने शराब के नशे में डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ, कोहनी और घुटने में गंभीर चोटें आईं।
मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 63(D)(6), 64(2)(M), 65(1), 87, 115(2) तथा POCSO एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज एवं गौकरण राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More