"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सिपाही को ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान।

KPN24:- अवैध रेत खनन को रोकने गए सिपाही को ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या के मामले में  बिलासपुर हाईकोर्ट ने संघान लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

पूरा मामला बलरामपुर जिले में कन्हर नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के दौरान सिपाही को ट्रेक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। न्यायाधीश ने इस मामले को अवकाशकालीन पीठ के समक्ष पेश किया, जहां सुनवाई के दौरान अदालत ने टिप्पणी की है कि बार-बार अवैध खनन पर रोक के निर्देशों के बावजूद ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राज्य में हालात बेहद चिंताजनक हैं। अदालत ने राज्य के खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी करते हुए विस्तृत जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जून को तय की गई है।

झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार की रात वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध रेत खनन पर कार्रवाई कर रही थी। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल शिव बचन सिंह ने एक रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो एक दूसरे चालक ने उन्हें कुचलते हुए वाहन भगाकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रदेश की नदियों से हो रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ कई याचिकाओं पर पहले से ही सुनवाई चल रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More