"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद

KPN24.com जांजगीर-चांपा 04 अप्रैल 2026

जांजगीर शहर में लोगों को डराने-धमकाने की नीयत से धारदार हथियार लहराकर घूम रहे एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली की टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान के पास एक युवक लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही मामले की जानकारी विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे मार्गदर्शन में आरोपी को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष) निवासी भाठापारा केरा रोड, जांजगीर बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के साथ प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर तथा आरक्षक दिलीप सिंह और लीला राम साहू का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More