

KPN24:- रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां विषय पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की खरीदी बिक्री में हो रही धांधली को लेकर ज़मीन की रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां कदम उठाए हैं इसके लिए प्रत्येक जिले में एक कार्यशाला आयोजित कि जा रही है, इसी विषय को लेकर जिला पंचायत के कार्यशाला आयोजित कि गई जिसमें रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां विषय पर विस्तार से बताया गया, रायपुर से आए मास्टर ट्रेनर सत्यप्रकाश गोरहा ने एक एक बिंदु पर विस्तार से बताया कि आम जनता किस प्रकार इन नई क्रांतियां पर काम कर सकते हैं, जनता सुगम एप का उपयोग कर सकते हैं।
इस कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर जन्मजेय महोबा के उद्बोधन के साथ शुरू हुआ , उसके बाद पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस ने अपने विचार रखते हुए कहा है कि अगर फर्जी रजिस्ट्री हो गई तो उसके लिए क्या प्रावधान है। वहीं जांजगीर विधायक व्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि नियमों में परिवर्तन होता रहता है लेकिन ये परिवर्तन कितना सार्थक होगा ये तो आने वाले समय में पता चलेगा, क्योंकि पहले से पंजीयन कार्यालय में कभी नेट का प्रोब्लम रहती है तो कभी सर्व डाऊन की परेशानी रहती है इसके बाद भी इन रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां का स्वागत किया है, इस कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां लागू की है इसके लिए जरूरी व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है इसके लिए पहले दौर में जिला पंजीयन कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उसके बाद तहसील कार्यालय में सुविधाऐं बढ़ाई जाएगी। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही सासंद कमलेश जांगड़े ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां ये हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी सुधार या योजना शुरूआत में थोड़ी परेशानी करती है लेकिन जब समझ में आने लगती है तो बहुत सुविधाजनक हो जाती है।










