"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में चावल सौदे के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, बिहार से शातिर आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 14 अप्रैल 2026

जिले में चावल खरीदी-बिक्री के नाम पर की गई ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस और साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। करीब 1 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोबाइल के माध्यम से सौदा तय कर ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद फोन बंद कर फरार हो गया था।

जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के निर्देश पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर तकनीक की मदद से आरोपी का पता लगाया और उसे धर दबोचा।
घटना का संक्षिप्त विवरण
जांजगीर निवासी बांके बिहारी अग्रवाल, प्रोपराइटर सुलोचना फूड ने 12 मार्च 2026 को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार चावल ब्रोकर अंजनी अग्रवाल के माध्यम से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा से मोबाइल पर संपर्क हुआ था।
आरोपी ने 900 क्विंटल चावल 2980 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचने का सौदा तय किया और ट्रक भाड़ा एवं अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में फोनपे और बैंक खाते के जरिए 1,70,000 रुपये ले लिए।
रकम मिलने के बाद आरोपी ने चावल का बिल भेजा, लेकिन न तो माल भेजा और न ही संपर्क में रहा। कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।
पुलिस कार्रवाई
मामले की जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
साइबर तकनीकी जांच में आरोपी का लोकेशन जिला अररिया (बिहार) में मिला।
CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली व साइबर टीम को बिहार भेजा गया।
पुलिस टीम ने मालद्वार, जिला अररिया से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चावल ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने जब्त किए ये सामान
ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन
बैंक खाता संबंधी दस्तावेज
अन्य आवश्यक दस्तावेज
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली
सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय
साइबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक
प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा
आरक्षक माखन साहू

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More