
KPN24.com जांजगीर-चांपा 14 अप्रैल 2026
जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करमा में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे पहुँचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नमन
ग्राम सभा की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई।
ग्राम चौपाल में कलेक्टर का सीधा संवाद
कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
ग्राम सभा के महत्व पर दिया जोर
कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण स्वशासन की आधारशिला है, जहां गांव के विकास, सड़क, सिंचाई, किसान हितग्राही योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।
विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा
ग्राम सभा में विकास कार्यों की प्रगति, नए कार्यों के प्रस्ताव, हितग्राहियों के चयन और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
राशन दुकान संचालक को नोटिस
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का संचालक अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन पर तत्काल निरीक्षण के निर्देश
जल जीवन मिशन से संबंधित शिकायत मिलने पर कार्यपालन अभियंता को तुरंत स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त गांव पर जोर
कलेक्टर ने ग्रामीणों से गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था पर ध्यान देने की अपील की।
स्वच्छता ग्राही महिलाओं की सराहना
स्वच्छता कार्य में लगी महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर ने उनके योगदान को सराहा।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रस्ताव पर चर्चा
ग्राम सभा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।
सुपोषित एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सुपोषित छत्तीसगढ़ और बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे, सरपंच, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।










