
KPN24.com जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2026
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम गौध में पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामचरण आदित्य ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एक संदिग्ध बच्ची की तलाश की मांग की है।
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप – रामचरण आदित्य निवासी आजाद नगर, बालको (जिला कोरबा) ने शिकायत में बताया कि ग्राम गौध स्थित उनके पिता की पैतृक एवं खरीदी गई जमीन पर अजय कुमार आदित्य ने जबरन कब्जा कर मकान बना लिया है।
आपसी समझौते के बाद भी नहीं दिया पैसा – परिवार के बीच समझौते में जमीन और खेत के एवज में 2 लाख रुपये देने का सौदा तय हुआ था, जिसमें 55 हजार रुपये पहले के बकाया सहित कुल 2 लाख 55 हजार रुपये देने की बात हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी ने न पैसा दिया और न ही फोन उठाया।
समझाइश के बाद भी नहीं माना आरोपी – पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपने दो पत्रकार साथियों के साथ आरोपी को समझाइश दी कि वह अपने हिस्से की जमीन पर मकान बनाए, लेकिन आरोपी ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
पहले भी की गई थी शिकायत – रामचरण आदित्य ने बताया कि इस मामले में पहले भी नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
फोन से मिल रही जान से मारने की धमकी – पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल नंबर 8817595375 से मैसेज भेजकर धमकी दी जा रही है कि जमीन और पैसे भूल जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।
बच्ची के साथ अप्रिय घटना की आशंका – शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पक्ष से जुड़े एक मामले में एक बच्ची के लापता होने और उसके साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है, जिसकी जांच की मांग की गई है।
एसपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग – पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, संदिग्ध बच्ची की तलाश कराने और अपनी जमीन या तय राशि दिलाने की मांग की है।
उच्च अधिकारियों को भी भेजी शिकायत – मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतिलिपि बिलासपुर रेंज के आईजी और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई है।










