"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बारात में बवाल: बाजा बजाने पर विवाद, लाठी-डंडों से हमला… 4 आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 19 अप्रैल 2026

जांजगीर-चांपा जिले में एक खुशियों से भरी बारात अचानक हिंसा के रण में बदल गई। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पौना में बाजा बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस सनसनीखेज घटना में कई बाराती घायल हुए, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?
16 अप्रैल 2026 को ग्राम खोखरा निवासी देवराज बरेठ अपने साथियों के साथ बारात लेकर ग्राम पौना पहुंचे थे। बाराती स्कूल पारा के पास बाजा-गाजा के साथ नाच-गाना कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर बाजा बंद करने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौच में बदली और फिर आरोपियों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला
जब मनेश्वर यादव सहित अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी एकजुट होकर हमला कर दिया।
प्रार्थी देवराज बरेठ के सिर पर प्राणघातक वार किया गया
धनंजय यादव की आंख में गंभीर चोट आई
कई अन्य बाराती भी घायल हुए
घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जहां से धनंजय यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इसके बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष)
सरोज कश्यप (20 वर्ष)
विमल कश्यप (22 वर्ष)
संजय कश्यप (27 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम पौना, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा)

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने सराहनीय कार्य किया।
टीम में ASI प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह राज, राजमणि द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल और भूपेंद्र कंवर शामिल रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More