"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 33 केंद्रों पर 9811 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

KPN24.com जांजगीर-चांपा 24 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा दिन आने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 2 लाख 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि जांजगीर-चांपा जिले में 33 परीक्षा केंद्रों पर 9811 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 16 जिलों में किया जा रहा है, जिसमें सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी कर ली है और सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा रखा गया है।
समय का रखें विशेष ध्यान, देर हुई तो प्रवेश नहीं
परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार: सुबह 9:30 बजे बंद
इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का निरीक्षण जरूर करें
परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचें
फ्रिस्किंग और पहचान पत्र सत्यापन अनिवार्य
ड्रेस कोड सख्त, नियम तोड़ा तो परेशानी
हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े अनिवार्य
काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून आदि रंगों पर प्रतिबंध
फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति
धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक में आने वालों को पहले पहुंचना होगा
इन चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध
मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच
पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ, पाउच
कान में किसी भी प्रकार के आभूषण
परीक्षा में क्या लेकर जाएं
केवल काला या नीला बॉल पेन
फोटो युक्त मूल पहचान पत्र
नकल या अनुचित साधन पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल करने पर अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More