
KPN24:- फरीदाबाद की सैनिक कालोनी में रहने वाली महिला ने अपने दो साल के बेटे को तांत्रिक के कहने पर नहर में फेंक दिया। तांत्रिक ने कहा कि तुम्हारा बेटा सफेद जिन्न का बच्चा है और परिवार के लिए खतरा है। मासूम की नर्मम हत्या की जिम्मेदार तांत्रिक और आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कालोनी में रहने वाली महिला मेघा ने रविवार शाम बीपीटीपी थाना एरिया में अचानक अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया। जिसकी पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने महिला को घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग व एनडीआरएफ की टीमें बच्चे को तलाश रही हैं, लेकिन सोमवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है।
वहीं पति ने अपनी पत्नी करतूत की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बीपीटीपी थाने में आरोपी महिला और तांत्रिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को महिला के पति कपिल लुकरा ने बताया कि 16 साल पहले मेघा से शादी हुई थी। बड़ी बेटी 14 साल की जबकि छोटा बेटा 2 साल तन्मय उर्फ रौनिक है। कपिल ने बताया कि महिला तांत्रिक मिता भाटिया के झांसे में आकर मेघा ने मेरे बेटे की जान ले ली।
तांत्रिक मिता भाटिया के झांसे में मेघा इस प्रकार आ गई कि शादी के 14 साल बाद हुए अपने मासूम बच्चे को नहर में फेंक दिया। मेघा की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो वो पूरी तरह से निर्मोही हो चुकी थी। वहीं दो साल के मासूम तन्मय के घर से जाने के बाद उसकी बहन गुमसुम है। जबकि मेघा भी पूरी तरह से शांत हो गई है।










