"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : पान ठेला दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले 2 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 16 मई 2026

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पान ठेला दुकान में चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 62 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अविनाश यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी भोजपुर चौक, चांपा थाना क्षेत्र
रवि यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खोखरा वार्ड क्रमांक 08, थाना जांजगीर
क्या है पूरा मामला
प्रार्थी राजकुमार राठौर, निवासी धाराशिव, ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मई 2026 की रात लगभग 8 बजे वह अपनी पान दुकान बंद कर पारिवारिक कार्यक्रम में जांजगीर चला गया था। रात करीब 11 बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान का कुंडा टूटा हुआ है और दरवाजा हल्का खुला है।
शक होने पर जब उसने दुकान के अंदर से आवाजें सुनीं तो तुरंत बाहर से सिटकनी लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया। दुकान खोलने पर अंदर से दो युवक बाहर निकलकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें ग्रामीणों और प्रार्थी की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रवि यादव और अविनाश यादव बताया। दोनों बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से चोरी करने पहुंचे थे और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
मामले की सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, प्रधान आरक्षक केदार साहू, रामलाल मरकाम तथा आरक्षक विजय पटेल, लक्ष्मीकांत, चंद्रशेखर कैवर्त्य, बेदराम पटेल एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More