"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल : पेट्रोल पंप के सामने जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

kpn24.com जांजगीर-चांपा 17 मई 2026

देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बेलगाम कीमतों के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय पेट्रोल पंप के पास जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए और बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता की पीड़ा को मुखर किया।
नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजकत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि वर्ष 2014 में “अच्छे दिन” और महंगाई से राहत का सपना दिखाकर सत्ता में आई सरकार आज जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने जनता पर “महंगाई बम” फोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर रसोई से लेकर बाजार तक हर वस्तु महंगी हो चुकी है। आम आदमी का मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता को राहत देने में असफल रही है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि पार्टी आम जनता की आवाज बनकर इस अन्यायपूर्ण महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से गुलजार सिंह, देवेश सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, लोकेश राठौर, देव कुमार पांडे, बबला महाराज, अरमान खान, परमेश्वर निर्मले, राजा सिद्दीकी, दिनेश महंत, पवन कश्यप, अनिल चौरसिया, शेषनाथ टंडन, दिलीप कश्यप, बाबूलाल जायसवाल, अनिल राठौर, छतराम साहू, अमन अग्रवाल, आकाश तिवारी, अंशु यादव, संस्कार राठौर, रवि राठौर, उमाशंकर यादव, हर्ष शुक्ला, किरण कुमार यादव, सत्ता राठौर, जितेंद्र दिनकर, अभिषेक सिंह, यश कुमार शर्मा, बेदी यादव, मुंशीराम सूर्यवंशी, दयाशंकर केवट, हीरानंद कश्यप, मनोज ताम्रकार, हीरामणि कश्यप, सतीश कुमार कश्यप, अमन तिवारी, सीताराम सिदार, भुनेश्वर राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More