"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग बालिका को भगाकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जहर पिलाकर आत्महत्या का प्रयास, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी चढ़ा हत्थे

KPN24.com जांजगीर-चांपा 19 मई 2026

जांजगीर-चांपा जिले की बलौदा पुलिस को नाबालिग बालिका के अपहरण, अनाचार एवं आत्महत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने बदनामी के डर से स्वयं एवं अपहृत नाबालिग बालिका को कीटनाशक जहर पिलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 को एक नाबालिग बालिका दोपहर लगभग 1 बजे चॉइस सेंटर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास के गांवों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा में गुम इंसान क्रमांक 58/2025 एवं अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए बलौदा पुलिस लगातार नाबालिग बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा उर्फ ननकू (उम्र 36 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना बलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल में नाबालिग को बैठाकर भगा ले गया था।
आरोपी ने यह भी कबूल किया कि बदनामी के भय से उसने स्वयं एवं नाबालिग बालिका को कीटनाशक दवाई पिलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(एम), 109(1), 123 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04 एवं 06 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार टैगोर, प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक अनुज खरे एवं सुमित श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More