"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

14 साल से फरार स्थायी वारंटी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 27 मई 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 14 वर्षों से पुलिस और न्यायालय की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ छहुरा यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला सक्ती के रूप में हुई है। आरोपी मारपीट के एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के बाद लगातार फरार चल रहा था और वर्षों से पुलिस गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहा था।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना अजाक जांजगीर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस का स्पष्ट संदेश:
“अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं। जांजगीर-चांपा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।”
इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर (अजाक प्रभारी), एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह एवं ओम प्रकाश कर्ष की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More