"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत : 30 मई को होगा शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ

KPN24.com जांजगीर-चांपा 28 मई 2026

बिर्रा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारमूलक शिक्षा की नई अलख जगाने जा रहे शुक्ला इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ समारोह आगामी शनिवार 30 मई 2026 को शाम 4 बजे नवनिर्मित स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। स्व. श्रीमती सीमा शुक्ला स्मृति वेलफेयर कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित इस आधुनिक शिक्षण संस्थान के लोकार्पण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहेंगी, जबकि समारोह की अध्यक्षता जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा), श्रीमती मोहन कुमारी साहू (सदस्य जिला पंचायत), मनीषा चौहान (अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), उत्तरा सिदार (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), रितेश रमण सिंह (सदस्य जनपद पंचायत बिर्रा) एवं श्रीमती पीलाबाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
समारोह को प्रशासनिक और शैक्षणिक गरिमा भी मिलेगी

इस अवसर पर टी.आर. भारद्वाज (डिप्टी कलेक्टर), मनोज खांडे (डिप्टी कलेक्टर), उदयन बेहार (एडिशनल एसपी) तथा डॉ. बी.के. पटेल (प्राचार्य नवागढ़-सारागांव) का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम का एक खास आकर्षण नन्हीं बिटिया श्लोका शुक्ला (लाडो) का जन्मदिन उत्सव भी रहेगा, जिसे समारोह के दौरान हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
शिक्षा, संस्कार और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के उद्देश्य से स्थापित इस विद्यालय के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में क्षेत्रवासियों, शिक्षाप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला (संचालक, शुक्ला हेल्थकेयर हॉस्पिटल बिर्रा), साकेत शुक्ला (प्रबंधक), डॉ. शुभम शुक्ला (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. प्रियंका शुक्ला (पीएचडी), डॉ. आकृति शुक्ला (चिकित्सा अधिकारी बम्हनीडीह) सहित सिया शुक्ला, शुभ शुक्ला, श्लोका शुक्ला एवं समिति के सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने का आग्रह किया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More