"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पावर कंपनी में सम्मान के साथ विदाई, ईडी मनीष गुप्ता समेत 8 अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

KPN24.com रायपुर 29 मई 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में शुक्रवार को सम्मान और भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार गुप्ता सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।

लंबे सेवाकाल के दौरान कंपनी के विकास और कार्यसंस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी मनीष कुमार गुप्ता का सम्मान करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक अनुभव ने पॉवर कंपनी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने कहा कि श्री गुप्ता का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
अपने विदाई संबोधन में मनीष कुमार गुप्ता ने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए प्रबंधन, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी परिवार के साथ बिताया गया समय हमेशा यादगार रहेगा।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर में आयोजित समारोह में रायपुर के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) योगेश्वर प्रसाद साहू, राजनांदगांव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार उइके, भिलाई के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) यशवंत कुमार स्वर्णकार, कोरबा के लाइन सहायक श्रेणी-एक रामकिशुन साहू, लाइन सहायक श्रेणी-एक एल. गोपी राव, लाइन सहायक श्रेणी-दो रूपराम साहू तथा फार्मासिस्ट संजय कुमार डुमरे को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
जनरेशन कंपनी द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी प्रबंध निदेशक (उत्पादन) कार्यालय में ईडी मनीष कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक के. एस. मनोठिया, एम. एस. कंवर, एस. के. ठाकुर, आर. पी. नामदेव, एम. एस. चौहान, वी. के. दीक्षित, सी. एल. नेताम, संजय शुक्ला, एम. आर. बागड़े, संदीप मोदी, ए. एम. परियल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल एवं प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी द्वारा किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More