"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता

KPN24.com जांजगीर-चांपा 06 जून 2026

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और धमकी के गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ इमानुयेन खूंटे (20 वर्ष) निवासी पथर्रा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा है। आरोपी के विरुद्ध नाबालिग पीड़िता के साथ अनाचार करने तथा उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने का आरोप है।
मामले के अनुसार आरोपी ने 19 मई 2026 की रात अपने सहयोगी आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर उसे बाहर बुलाया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
नाबालिग बालिका के विरुद्ध हुए इस गंभीर अपराध को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्राथमिकता से लेते हुए नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले में शामिल सहयोगी आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था।
लगातार पातासाजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडे, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन तथा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More