
अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त अमले की बड़ी कार्यवाही
KPN24.com जांजगीर-चांपा 09 जून 2026
जिले में अवैध रेत कारोबार और खनिज माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त संदेश दिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जिला खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवापारा क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित रेत पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी रेत को पुनः नदी में डलवाया। इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
वहीं तहसील अकलतरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित रेत के विशाल भंडार को जब्त किया। जांच के दौरान लगभग 45 हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसके बाद राजस्व एवं विभागीय अमले ने मौके पर पहुंचकर रेत को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्य बिंदु
नवापारा में अवैध रूप से संग्रहित रेत पुनः नदी में डलवाई गई। अकलतरा में लगभग 45 हाइवा अवैध रेत भंडारण जब्त।
राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई।
अवैध खनिज कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कस रहा है।











