"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिला जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

KPN24.com जांजगीर-चांपा 18 जून 2026

जिला जेल जांजगीर-खोखरा में आज न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने व्यापक निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स के तत्वावधान में यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहअध्यक्ष जयदीप गर्ग ने किया। इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, मुलाकात हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, वस्त्र, प्राथमिक उपचार एवं शिकायत निवारण प्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया।
अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बंदियों के प्रकरणों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को विशेष रूप से परखा गया।
न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की रही मौजूदगी
निरीक्षण दल में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक डी.डी. टोंडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता अशोक यादव तथा पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बंदियों के अधिकारों और सुविधाओं पर विशेष फोकस
संयुक्त निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं विधिक सहायता तंत्र की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना रहा, ताकि न्यायिक एवं मानवाधिकार मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More