"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

करमता भाजी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 10 सदस्य पड़े बीमार — उपचार के बाद सभी सुरक्षित

KPN24.com जांजगीर-चांपा 18 जून 2026

ग्राम कड़ारी में करमता भाजी के सेवन के बाद एक ही परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सभी प्रभावित लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की त्वरित देखरेख और उपचार से सभी मरीजों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने 16 जून की रात भोजन के साथ करमता भाजी का सेवन किया था। अगले दिन सुबह उन्हें पेट दर्द, दस्त एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया।
बीडीएम अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू होते ही मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। वर्तमान में सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। अधिकांश सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक-दो लोगों में हल्के लक्षण शेष हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को समुचित उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम चांपा पवन कोसमा ने डॉक्टर नवल किशोर ध्रुव के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना तथा उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता तथा त्वरित कार्रवाई से सभी मरीजों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More