
KPN24.com डभरा सक्ती 27 जून 2026
चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति, जिला सक्ती के तत्वावधान में 79वें वार्षिक महासभा का भव्य आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को कृष्णा पैलेस, नगर पंचायत डभरा में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी सामाजिक आयोजन में समाज की एकता, संगठन और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
महासमिति ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं, ग्रामीण इकाइयों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, महासमिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला समिति, युवा समिति तथा समस्त स्वजातीय जनों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
महासमिति का कहना है कि यह वार्षिक महासभा समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और भावी विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में प्रत्येक समाजजन की सहभागिता समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी।
सभी समाजबंधुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाएं तथा आयोजन की गरिमा और सफलता में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम विवरण
आयोजन: 79वां वार्षिक महासभा
दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार)
स्थान: कृष्णा पैलेस, नगर पंचायत डभरा
आयोजक: चन्द्रनाहू (चन्द्रा) विकास महासमिति, जिला सक्ती










