
आई.टी.आई. ग्राउंड में 2 जुलाई प्रातः 10:30 बजे होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता
KPN24.com जांजगीर-चांपा 1 जुलाई 2026
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे आई.टी.आई. ग्राउंड, बम्हनीडीह में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना तथा सभी पार्षद विधिवत शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े तथा जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।










