"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आत्मनिर्भरता की मिसाल यूएन विमेन और एमपी टूरिज्म बोर्ड ने सराही महिलाओं की प्रतिभा, जरी-जरदोजी कला बनी आकर्षण का केंद्र

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश 

KPN24.com बुरहानपुर मध्यप्रदेश 02 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए एमपी टूरिज्म बोर्ड की महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल (STDW) परियोजना के अंतर्गत 29 जून 2026 को भोपाल में आयोजित सस्टेनेबिलिटी कार्यशाला में बुरहानपुर की पर्यटन सखियों की प्रतिभा और हस्तकला ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यशाला में द फिफ्थ डाइमेंशन एकेडमी, बुरहानपुर की नोडल अधिकारी एवं डायरेक्टर मधुरी शर्मा, पीएसओ तथा क्लस्टर समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एमडी इलैया राजा टी.वी. एवं अपर प्रबंध संचालक अरविंद कुमार बेडेकर ने किया।
पर्यटन सखियों से हुआ सीधा संवाद
कार्यशाला के दौरान पर्यटन सखियों से वर्चुअल संवाद आयोजित किया गया, जिसमें एमडी इलैया राजा ने महिलाओं के अनुभव, चुनौतियों और उपलब्धियों को जाना तथा उनके आत्मविश्वास और कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
हस्तनिर्मित उपहारों ने जीता सभी का दिल
कार्यक्रम के समापन पर बुरहानपुर की पर्यटन सखियों द्वारा तैयार जरी-जरदोजी पेंटिंग एवं कोस्टर सेट अतिथियों को भेंट किए गए, जिन्हें विशेष रूप से सराहा गया।
इसके बाद 30 जून 2026 को यूएन विमेन की कार्यशाला में डायरेक्टर मधुरी शर्मा ने कंट्री रिप्रेजेंटेटिव मिस शोको इशिकावा तथा कंट्री डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव मिस कांता सिंह को पर्यटन सखियों द्वारा निर्मित आकर्षक फेंगशुई पेपर वेट्स भेंट किए। इन हस्तनिर्मित कलाकृतियों की सुंदरता, बारीक कारीगरी और आत्मनिर्भरता की भावना ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।
सैकड़ों महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर
मधुरी शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन, बुरहानपुर के सहयोग से परियोजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। अब तक सैकड़ों महिलाओं को आत्मरक्षा, कौशल विकास, होमस्टे प्रबंधन, हस्तकला एवं पर्यटन मार्गदर्शन का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है।
अपर प्रबंध संचालक अरविंद कुमार बेडेकर ने कहा कि मध्यप्रदेश को महिला पर्यटकों के लिए देश का सबसे सुरक्षित और संवेदनशील पर्यटन गंतव्य बनाना ही इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है।
द फिफ्थ डाइमेंशन एकेडमी ने भी परियोजना को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई पहचान दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More