
KPN24.com रायपुर 08 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित, उद्योग, निवेश, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 11 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट ने बिजली भुगतान व्यवस्था में RBI के अनुरूप Direct Debit Mandate (DDM) लागू करने, बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन, निजी विश्वविद्यालय कानून, VAT एवं GST संशोधन, औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक, नवा रायपुर OTS योजना-2026, जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम-2024 को अपनाने, भाड़ा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन तथा राजनांदगांव में 2000 सीटों वाले आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए शासकीय भूमि आवंटन को मंजूरी दी।
सरकार का दावा है कि इन फैसलों से निवेश को बढ़ावा, व्यापारिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण, उद्योगों को नई गति, करदाताओं को राहत, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, पर्यावरणीय अनुपालन को सरल बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।










