"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

संघर्ष, संगठन और समाजसेवा की पहचान बनीं बिंदु सिंह कछवाहा, भाजपा ने सौंपी बिलासपुर शहर NGO प्रकोष्ठ की कमान

KPN24.com बिलासपुर 10 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा NGO प्रकोष्ठ की नई जिला टीम की घोषणा के साथ ही बिंदेश्वरी कुशवाहा (बिंदु सिंह कछवाहा) को बिलासपुर शहर जिला संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से संगठन और सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान का परिणाम मानी जा रही है।

बिंदु सिंह कछवाहा का राजनीतिक सफर वर्ष 2009 में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा मंडल से भारतीय जनता युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ। लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमला पाटले के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सार्वजनिक मंच से उनकी सक्रियता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।
इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलनों में स्वयंसेवक के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं तथा चंद्रपुर सम्मेलन में तत्कालीन प्रभारी रामप्रताप सिंह द्वारा विशेष सम्मान भी प्राप्त किया।
वर्ष 2013 के बिलासपुर विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मंत्री अमर अग्रवाल के चुनाव प्रचार में उन्होंने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क, चौपाल कार्यक्रमों और मंच संचालन में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सोशल मीडिया, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा की जीत में योगदान दिया। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क और सोशल मीडिया अभियान का नेतृत्व करते हुए अपने क्षेत्र से भारी समर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिंदु सिंह कछवाहा बिलासपुर के प्रतिष्ठित कछवाहा परिवार की बहू हैं। उनका परिवार लंबे समय से राष्ट्रवादी विचारधारा और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है। परिवार के सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं तथा राम मंदिर आंदोलन में भी परिवार का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी पहचान बेहद मजबूत है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की प्रदेश अध्यक्ष, गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष, महिला जागृति समूह बिलासपुर की सचिव, बिलासपुर पुलिस की चेतना मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता, योग प्रशिक्षक तथा होटल रीति-रिवाज, सरकंडा की निदेशक के रूप में सक्रिय हैं।
उन्होंने CAT (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में व्यापारियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा तथा BNI की पहली महिला संस्थापक सदस्यों में स्थान बनाया। महिला जागृति समूह के माध्यम से गरीब बच्चों की शिक्षा, फीस, ड्रेस और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ अनेक सामाजिक अभियानों का नेतृत्व किया।
महिला सशक्तिकरण उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा है। वे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनकी आर.एस.के. क्रिकेट अकादमी में बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां से 50 से अधिक महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। खेलों में भी वे एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और क्रिकेट की राज्य स्तरीय खिलाड़ी रह चुकी हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका सफर प्रेरणादायक है। उन्होंने एम.ए. (हिन्दी साहित्य), बी.ए. (समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं हिन्दी साहित्य), पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस, पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर साइंस तथा डी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। वे एक प्रभावशाली वक्ता, कुशल मंच संचालक और वीर रस की कवयित्री भी हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। बिलासपुर पुलिस द्वारा उन्हें PPP अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने सम्मानित किया। वर्ष 2025 में महिला उत्थान, योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भी उन्हें सम्मान मिला। अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध साहसिक स्टिंग ऑपरेशन करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला के रूप में भी उनकी पहचान बनी।
भाजपा द्वारा NGO प्रकोष्ठ की जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी का विश्वास है कि बिंदु सिंह कछवाहा अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
“मेहनत की राहों में जो मुस्कुराकर चलता है,
वही एक दिन सफलता की बुलंदियों पर पहुंचता है।
आपकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको निरंतर सफलता, सम्मान और जनसेवा के नए अवसर प्रदान करें।”

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More