"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन करते दो माउंटेन जब्त।

KPN24:- अवैध रेत खनन करने वाले माफिया द्वारा बलरामपुर में सिपाही को मार डालने के मामले में हाईकोर्ट ने संघान लेकर सरकार को रेत माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर जारी किये नोटिस का असर दिख रहा है जांजगीर-चांपा के नवागढ़ क्षेत्र में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। हसदेव नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए दो चेन माउंटेन को मौके पर ही सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दहिदा गांव स्थित हसदेव नदी में रेत के अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी कर दो चेन माउंटेन को जब्त कर लिया।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत खनिज अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना वसूला जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।फिलहाल जब्त मशीनों को सील कर नवागढ़ थाना परिसर में खड़ा किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More