"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विधानसभा में गूंजा क्षेत्र का गौरव: उत्कृष्ट विधायक अलंकरण से सम्मानित हुए विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह

KPN24.com रायपुर 15 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट संसदीय योगदान, जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका और विकासोन्मुख कार्यों के लिए “उत्कृष्ट अलंकरण विधायक” सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन ढेंका ने विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह को सम्मान-पत्र एवं अलंकरण प्रदान कर उनके जनसेवा के प्रति समर्पण, विधानसभा में सक्रिय सहभागिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
समारोह में विधानसभा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने के बाद विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास, सहयोग और स्नेह का सम्मान है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से विधानसभा में उठाते रहेंगे।
यह सम्मान क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह की इस उपलब्धि पर समर्थकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More