"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्राकृतिक खेती और फसल बीमा पर किसानों को किया जागरूक, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में बांटे गए 150 सीताफल पौधे

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर मध्यप्रदेश 

KPN24.com बुरहानपुर 15 जुलाई 2026

पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और किसानों की आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम चिड़ियामाल में विशेष किसान चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किसानों को 150 सीताफल के पौधों का वितरण किया गया तथा प्राकृतिक खेती और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक किया गया।

किसान चौपाल में विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों पर संकट लगातार बढ़ रहा है। अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम वर्षा और सूखे जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है। ऐसे में किसानों से अपील की गई कि वे 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसंचालक कृषि एम.एस. देवके ने कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की टिकाऊ कृषि व्यवस्था है। उन्होंने किसानों को जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन (मल्चिंग), वापसा और प्राकृतिक कीट प्रबंधन जैसी तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उपायों को अपनाने से खेती की लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।
किसानों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने और फसल बीमा योजना का लाभ लेने का संकल्प लिया। कृषि विभाग ने भी किसानों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More