"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के जरिए महिला को ब्लैकमेल करता था आरोपी, थाना चांपा पुलिस की साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल जब्त

KPN24.com जांजगीर-चांपा 19 जुलाई 2026

सोशल मीडिया के माध्यम से महिला से दोस्ती कर वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 25 मार्च 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि लगभग एक वर्ष पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा।
साइबर टीम ने कोलकाता पहुंचकर दबोचा
मामले में थाना चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/26 दर्ज कर आईटी अधिनियम की धारा 67(ए) एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत विवेचना शुरू की। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाया गया, जिसके बाद पुलिस टीम पश्चिम बंगाल के कोलकाता रवाना हुई।
दो मोबाइल जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने अमल रैन (19 वर्ष) निवासी रविंद्र सारणी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई को थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर सहित थाना चांपा के पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More