"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेंधवा के अभय जोधपुरकर को मिला बेस्ट मेल सिंगर अवॉर्ड 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सेंधवा के बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश 

KPN24.com सेंधवा 19 जुलाई 2026

मुंबई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी प्रतिभाशाली पार्श्व गायक अभय जोधपुरकर ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक (बेस्ट मेल सिंगर) का राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया है। उन्हें मराठी फिल्म ‘घरात गणपति’ के चर्चित गीत ‘नवसाची गोरी माझी’ के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अभय जोधपुरकर सेंधवा निवासी प्राचार्य अमिता मनोज जोधपुरकर के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मधुर गायकी और अथक मेहनत से न केवल सेंधवा और बड़वानी जिले, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
अभय, देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान के शिष्य हैं और पिछले कई वर्षों से उनके मार्गदर्शन में हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में पार्श्व गायन कर रहे हैं। उनकी आवाज़ ने फिल्म जगत में अलग पहचान बनाई है। इससे पहले भी उन्हें ज़ी सिने अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।
अभय जोधपुरकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से सेंधवा सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। संगीत प्रेमियों और कलाकारों ने इसे क्षेत्र की प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बताया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संगीत संस्था स्वर संगम के अनिल जोशी, गुरमीत सिंह गांधी, अमजद अली खान, असगर अली नसीम, उत्सव गुप्ता, सुनीता मोरे, सुनीता शुक्ला, किशोर फड़के सहित अनेक कलाकारों और गणमान्य नागरिकों ने अभय जोधपुरकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More