"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अमित बघेल की रिहाई पर जश्न: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने फोड़े पटाखे, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों और जनआंदोलन की रणनीति पर हुआ मंथन

KPN24.com बिलासपुर 19 जुलाई 2026

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला बिलासपुर की जिला स्तरीय मासिक बैठक मुंगेली नाका स्थित मंगल चौक में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सोनू राठौड़ सहित जिला, ब्लॉक, खंड, गुड़ी एवं पार स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में संगठन के पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों और संगठनात्मक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा, सदस्यता पर्चियों के वितरण एवं जमा करने सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में भुनेश्वर रजक को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जिला उपाध्यक्ष तथा विशाल कौशिक को जिला सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई।
बैठक के समापन के बाद माहौल उस समय उत्सव में बदल गया, जब कार्यकर्ताओं ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल (अमित भईया) की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमित बघेल की रिहाई से छत्तीसगढ़िया समाज में उत्साह का वातावरण है और उनसे भविष्य में भी छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, अस्मिता एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय नेतृत्व की अपेक्षा है।
बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाली ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार के मुद्दों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान एवं आंदोलन चलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला, ब्लॉक तथा अन्य स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More