
मनीष विद्यार्थी खरगोन मध्यप्रदेश
छात्र हितों की बुलंद आवाज़ को संगठन ने सौंपा नेतृत्व, कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं
KPN24.com खरगोन 20 जुलाई 2026
जिले की राजनीति और छात्र संगठन में सक्रिय युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने निलेश सागोरे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन ने जमीनी कार्यकर्ताओं के समर्पण और छात्र हितों के लिए किए गए निरंतर संघर्ष का सम्मान बताया है।
महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले निलेश सागोरे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर सौंपी गई। नियुक्ति वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सहमति से की गई है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक झूमा सोलंकी, पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक केदार डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि निलेश सागोरे छात्र हितों की मजबूती से आवाज़ उठाते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव इंदर बिरला, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. गोविंद मुजाल्दे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कादर बेग, संगठन महासचिव जितेंद्र भावसार, कोषाध्यक्ष डेविड ब्रेनार्ड, आईटी सेल प्रभारी प्रकाश जोशी, मुकेश गोले, संजीव गांगुली, नितेश अड़तिया, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम पाटीदार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश ‘पप्पू’ पटेल, नितेश मंडलोई, असलम खान, अमित ठक्कर, मंची कर्मा, अरविंद चौधरी, भारत रघुवंशी, पार्षद हीरा परमार, लक्ष्मी मौर्य, ओबेदुल्ला खान, युवा नेता प्रतीक सिंह पवार, विशाल वर्मा, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, आवेश खान, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गांगले तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय कोचले एवं राजेश मंडलोई सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निलेश सागोरे को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
निलेश सागोरे ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे छात्र-छात्राओं के अधिकारों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।










