"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भृत्य की शिकायत पर बीईओ हुआ सस्पेंड, संभाग आयुक्त ने जारी किया आदेश।

KPN24:- जशपुर जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक भृत्य की शिकायत पर संभाग आयुक्त ने बगीचा बीईओ मनीराम यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। 

सरगुजा संभाग के आयुक्त द्वारा जारी निलम्बन आदेश में बगीचा बीईओ के निलंबन का कारण भी दर्शाया गया है। जारी आदेश में चम्पा के शासकीय हाईस्कूल में पदस्थ भृत्य अर्जुन राम द्वारा बीईओ के विरुद्ध शिकायत की गई थी । शिकायत में बताया गया था कि भृत्य अर्जुन राम के पेंशन प्रकरण निराकरण में बीईओ के द्वारा कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है ।इस शिकायत के आधार पर एक जांच टीम बनाकर शिकायत की जांच की गई।जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर जांच अधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन तैयार कर कमिश्नर को भेज दिया गया । प्रतिवेदन के आधार पर  15 मई 2025 को संभाग आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर  बगीचा बीईओ मनीराम यादव को निलंबित कर दिया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More