
मनीष विद्यार्थी खरगोन मध्यप्रदेश
49वें कलेक्टर के रूप में विधिवत ग्रहण किया पदभार, अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की ली जानकार
KPN24.com खरगोन 29 जुलाई 2026
खरगोन जिले को नया प्रशासनिक मुखिया मिल गया है। नवागत कलेक्टर गुरु प्रसाद ने मंगलवार को खरगोन के 49वें कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी गुरु प्रसाद मध्य प्रदेश कैडर से संबंधित हैं। खरगोन कलेक्टर के रूप में पदस्थापना से पहले वे मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। प्रशासनिक क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके गुरु प्रसाद ने सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी भूमिका निभाई है।
अधिकारियों ने दी जिले की विकास योजनाओं की जानकारी
पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की प्रारंभिक जानकारी साझा करते हुए प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया।
नवागत कलेक्टर के पदभार संभालने के साथ ही अब जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, विकास कार्यों को गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है।










