"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मनीष चन्द्रा को राजनीति शास्त्र में मिली पीएच.डी. की मानद उपाधि, डिजिटल युग में चुनावी राजनीति और मतदाता व्यवहार पर किया शोध

KPN24.com सक्ती 31 जुलाई 2026

शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सक्ती जिले के भोथिया तहसील अंतर्गत ग्राम सलनी निवासी मनीष चन्द्रा को कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राजनीति शास्त्र विषय में पीएच.डी. की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों, शिक्षाविदों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मनीष चन्द्रा के शोध प्रबंध का विषय “डिजिटल युग में भारतीय चुनावी राजनीति : सोशल मीडिया और मतदाता व्यवहार का विश्लेषण” रहा। वर्तमान समय में जिस तेजी से सोशल मीडिया भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी राजनीति को प्रभावित कर रहा है, उसे केंद्र में रखते हुए उनके शोध में डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मतदाताओं के बदलते व्यवहार के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया है।
आज के दौर में चुनावी प्रचार-प्रसार से लेकर जनमत निर्माण तक सोशल मीडिया की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे समय में भारतीय चुनावी राजनीति और मतदाता व्यवहार के बीच सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का विश्लेषण एक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक विषय माना जा रहा है। मनीष चन्द्रा का शोध इसी बदलते राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
मनीष चन्द्रा वर्तमान में कालिंदी देवी तिलकराम चंद्र महाविद्यालय, सलनी के संचालक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों के साथ यह शैक्षणिक उपलब्धि क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।
मनीष चन्द्रा ग्राम सलनी स्थित आशुतोष चन्द्रा अध्यक्ष, ग्राम देवी चंडी शिक्षण संस्था, सलनी एवं केंद्रीय अध्यक्ष, चन्द्रनाहु चन्द्रा समाज छत्तीसगढ़ के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों, समाज के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
पीएच.डी. की मानद उपाधि प्राप्त होने के बाद मनीष चन्द्रा ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More