
पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
KPN24.com जांजगीर-चांपा 04 अगस्त 2026
शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और अनाचार करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज पांच दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को आरोपी मिथुन उर्फ उमेश मनहर (25 वर्ष) नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 316/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग की लगातार तलाश की जा रही थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर अनाचार करने की बात स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, महिला आरक्षक जयंती सहित थाना पामगढ़ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।










