"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर एकता-अखंडता का संकल्प लें : मुख्यमंत्री साय

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, मौन जुलूस में हुए शामिल

KPN24.com रायपुर 14 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के लिए असहनीय मानवीय त्रासदी थी। विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विभाजन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों के संघर्ष, साहस और त्याग को नमन किया।
श्री साय ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपना घर-बार छोड़कर नए स्थानों पर पहुंचे लोगों ने शून्य से जीवन शुरू किया और अपने परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और विभाजन की त्रासदी से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो।
समारोह के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि समाज संगठित रहेगा तो राष्ट्र भी संगठित रहेगा। उन्होंने नागरिकों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मौन जुलूस में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री साय ने संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक तक आयोजित मौन जुलूस में शामिल होकर विभाजन में प्राण गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। जुलूस में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More