"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सूत सारथी समाज को मिला विकास का संकल्प, सामाजिक भवन के लिए विधायक बालेश्वर साहू ने की 10 लाख रुपये की घोषणा

KPN24.com जांजगीर-चांपा 17 अगस्त 2026

चंडी मंदिर परिसर में आयोजित सूत सारथी समाज के जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश गूंजा। भव्य एवं गरिमामय समारोह में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा कर समाजजनों को बड़ी सौगात दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां चंडी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद समाज की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह में विधायक बालेश्वर साहू ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनहरण लाल सारथी, उपाध्यक्ष रोहित सारथी, जिला महासचिव लालजी सारथी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सारथी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
‘शिक्षा, संगठन और सहभागिता से ही समाज की तरक्की’
अपने संबोधन में विधायक बालेश्वर साहू ने सूत सारथी समाज की एकजुटता और संगठन शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा, संगठन और सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सामाजिक भवन की आवश्यकता को देखते हुए 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। विधायक की घोषणा होते ही समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नई कार्यकारिणी को मिली जिम्मेदारी, मजबूत संगठन का संकल्प
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त कलेक्टर कोरबा टी.आर. भारद्वाज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूत सारथी समाज का यह आयोजन एक गौरवशाली नई परंपरा की शुरुआत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूत होकर समाज के विकास में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अकलतरा श्रीमती दीप्ति सारथी ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं और महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में समाज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा नई जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
युवा और महिला संगठन को मिलेगी नई दिशा
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनहरण लाल सारथी ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने समाज के प्रत्येक सदस्य से समाजहित में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में युवा प्रकोष्ठ और महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन पं. जितेन्द्र तिवारी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन का समापन सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर विमल सारथी, बंशीलाल सारथी, नथ्थन, जुड़ावन, श्याम, मनहरण, रामाधार, खोलबहरा, रामधन सारथी, पंचराम, शांतिलाल, गोमती सारथी, अंजू सारथी, मंजू सारथी, संजू सारथी, उत्तरा देवांगन, बसंत बाई कहरा, जागेश्वर कहरा, संजू साहू, राघवेन्द्र पांडेय, कमल खूंटे, अवध बिहारी कश्यप, मुरारीलाल थवाईत, लखनलाल देवांगन, लक्ष्यनाथ देवांगन, गोवर्धन देवांगन, राकुमार देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, मणीलाल कश्यप, देवप्रसाद भारद्वाज, रामलाल बघेल, रघु सारथी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More