
KPN24.comजांजगीर-चांपा 18 अगस्त 2026
शहर के रमन नगर इलाके में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवारनुमा हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रमन नगर नहर पार मेन रोड के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से कृष्णा यादव उर्फ नानू यादव (46 वर्ष), पिता राम चरण यादव, निवासी वार्ड नंबर-18 रमन नगर, जांजगीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग तलवारनुमा धारदार हथियार बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, तोरन डहरिया एवं हजारी लाल मेरसा का विशेष योगदान रहा।










