"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार

3530 रुपये नगद, ताश की पत्तियां और प्लास्टिक बोरी जब्त

KPN24.com जांजगीर-चांपा 19 अगस्त 2026

जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली जांजगीर पुलिस ने ग्राम पिसौद में जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3530 रुपये नगद, ताश की पत्तियां एवं प्लास्टिक बोरी जब्त की है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन जांच एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
कोतवाली पुलिस की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिसौद में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। निर्देश मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 3530 रुपये नगद तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश की पत्तियां एवं प्लास्टिक बोरी बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
राजू साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर
प्रमोद साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर
प्रमोद केवट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर
तुलेश्वर साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस की अपील
पुलिस ने अभियान के दौरान आम नागरिकों से संवाद करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी ली। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच और धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More