
KPN24:- केंवची से बिलासपुर जाने वाले मुख्यमार्ग पर एक बार फिर लंबा जाम लग गया है.जाम लगने की बड़ी वजह नेशनल हाइवे पर चल रहा निर्माण कार्य है. आरोप है कि NH निर्माण कार्य करने वाली ठेका कंपनी के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से काम नहीं किया जा रहा है जिसके चलते जाम के हालात बन रहे हैं. हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भी जम गया है जिसके चलते जाम खुलने मे समय लग रहा है.
मिली जानकारी अनुसार पेंड्रा बिलासपुर मार्ग पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एक बार फिर अव्यवस्थित निर्माण कार्य के चलते चर्चा में आ गया है.कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश ने निर्माण एजेंसी की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. जीपीएम को संभाग मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग आरएमकेके रोड पर केदा और छतौना के बीच बने अस्थायी सड़क और पुलिया पर जलभराव हो गया. पानी के चलते कीचड़ भी बन गया जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. बारिश के बाद निर्माण स्थल की हालत इतनी बदतर हो गई कि बड़े बड़े मालवाहक ट्रक और यात्री बसें वहीं फंस गईं.
मुसाफिरों की बढ़ी मुसीबत:
जाम के चलते भारी वाहनों के साथ यात्री बसों की आवाजाही तक पूरी तरह रुक गई और घंटों तक यात्रियों को वहीं फंसे रहना पड़ा. कुछ यात्रियों को बस से उतरकर कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से पैदल निकलना पड़ा. गांव वालों का कहना है कि इलाके में जब भी बारिश होती है आस पास के गांव जैसे केदा, छतौना, गोढ़ी, अमदरहा में जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है. कीचड़ और जलजमाव यहां के लिए आम समस्या है.










