"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सावन में शिव मंदिर में गूंज रही रामायण की चौपाइयां, भक्ति से सराबोर नंदेली

Kpn24.com जैजैपुर 25 अगस्त 2026

सावन के पावन महीने में ग्राम नंदेली के भंगडा तालाब/संतोष सागर स्थित शिव मंदिर में भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। यहां पिछले दो वर्षों से प्रत्येक रात्रि नियमित रूप से रामायण पाठ किया जा रहा है। सावन के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीराम से जुड़े दोहों का पाठ मंदिर में किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और शांतिमय हो उठता है।

शिव मंदिर में एक ओर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं दूसरी ओर रामायण की चौपाइयां और दोहे गूंजते हैं। शिव भक्ति और राम कथा का यह अद्भुत संगम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धालु सामूहिक रूप से रामायण पाठ करते हैं। घंटियों की मधुर ध्वनि और रामकथा के पाठ से वातावरण पवित्र हो जाता है। वहीं भगवान शिव का बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।
शिव और राम भक्ति का अद्भुत संगम
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव स्वयं श्रीराम की कथा सुनने में आनंद का अनुभव करते हैं और भगवान श्रीराम भी भगवान शिव की आराधना करते हैं। यही कारण है कि सावन के महीने में शिव मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है।
अंतिम सोमवार को निकली भव्य कांवड़ यात्रा
सावन के अंतिम सोमवार को ग्राम नंदेली में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई श्रद्धालु कांवड़ ने पवित्र जल लेकर बाबा भगडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा रामायण पाठ और सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा ने नंदेली को इन दिनों शिवभक्ति और रामभक्ति के संगम में रंग दिया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More