"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्यार का झांसा, अश्लील वीडियो और धमकी! महिला से अनाचार के आरोप में युवक गिरफ्तार

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 02 सितंबर 2026

प्यार और भरोसे का झांसा देकर महिला से अनाचार करने तथा कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296, 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 एवं 67(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रेम का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया। आरोप है कि आरोपी ने धोखे से अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 444/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष तिवारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से करकोना, थाना बिजरी, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश का निवासी है और वर्तमान में चांपा में रह रहा था।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक रूकसाना बानो, आरक्षक नीतिश विश्वकर्मा, कैलाश यादव सहित थाना चांपा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More