"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, अनाचार का आरोप; पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Kpn24.com जांजगीर-चाम्पा 07 सितंबर 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए आरोपी पुनीराम वर्मा (24 वर्ष), निवासी ग्राम कोलिहा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64, 64(2)(एम), 65(1), 87 बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं महिला आरक्षक जयंती लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More